प्याज खाने से यूरिक एसिड कम होता है क्या?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 14:07

प्याज एक हेल्दी सब्जी है जिसके बिना हमारे खाने का स्वाद अधूरा लगता है। प्याज हमारी संपूर्ण हेल्थ के लिए जरूरी है। प्याज में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम ,फास्फोरस और फोलेट मौजूद होता है जो अच्छी सेहत के लिए उपयोगी है। एंटीऑक्सीडेंट, एंटी एलर्जिक, और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर प्याज शरीर में हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल में बेहद असरदार साबित होती है।

प्याज के अन्य फायदे: Onion Benefits

प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसका सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है और हड्डियों को मजबूत किया जा सकता है। दिल को सेहतमंद रखने के लिए प्याज का सेवन बेहद उपयोगी है। ब्लड प्रेशर के मरीज डाइट में प्याज का सेवन करें उनका बीपी कंट्रोल रहेगा। यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में और हड्डियों का दर्द बेहद परेशान करता है, ऐसे में प्याज का सेवन इस दर्द से निजात दिलाता है।

यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए प्याज का सेवन कैसे करें:

यूरिक एसिड के मरीज प्याज से यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। कच्चे प्याज का सेवन सलाद के साथ करें आपका यूरिक एसिड जल्द ही कंट्रोल होगा। आप प्याज का सेवन उसका जूस बनाकर भी कर सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट प्याज का जूस निकालकर पीने से भी यूरिक एसिड कंट्रोल रहेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info